खोज एक खूबसूरत ज़िंदगी, हर बार एक कहानी के साथ।

घर पर नेचुरल ग्लो कैसे पाए ? मेरा 7 दिन का आसान तरीका

Screenshot

नमस्ते ! मैं दिव्या हूँ 🌸

दिव्या दैनिका पर आपका स्वागत है!

आज हम बात करने वाले है की 7 दिन में नेचुरल ग्लो कैसे पाए ?

सच बोलूँ तो मुझे भी रोज़ 1 घंटा शीशे के सामने खड़े रहना बिल्कुल पसंद नहीं है। और हर महीने महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट लेने का बजट भी नहीं है।

पर एक साफ, ताज़ा और बिना थकान वाला चेहरा तो सबको चाहिए, है ना?

पहले मैं भी सोचती थी कि चमक के लिए पार्लर जाना पड़ेगा। फिर मैंने अपनी दादी और मम्मी की टिप्स ली उन्होंने कहा – “चेहरे की चमक रसोई से आती है, बाज़ार से नहीं।”

वहीं से मैंने एक दिनचर्या बनाई 7 दिन तक आज़माया और चौथे दिन ही मेरी सहेली ने कहा – “क्या लग रही है? चेहरा कितना फ्रेश लग रहा है!”

वही दिनचर्या आज मैं आपके साथ साझा कर रही हूँ।

हमारी प्राकृतिक चमक क्यों चली जाती है?

चमक सिर्फ क्रीम से नहीं जाती, इन कारणों से जाती है –

1. कम पानी पीना- त्वचा अंदर से सूखी हो जाती है।

2. रात को देर तक फोन चलाना- आँखों के नीचे थकान आ जाती है।

3. रोज़ नया प्रोडक्ट आज़माना- त्वचा उलझ जाती है।

इस चुनौती में हम इन्हीं को प्यार से ठीक करेंगे।

घर पर प्राकृतिक चमक कैसे पाएं – मेरी 7 दिन की चुनौती (रोज़ सिर्फ 10 मिनट)

1 और 2 दिन – क्लीन अप 

इन दो दिनों में हम त्वचा को आराम देंगे।

सुबह उठते ही खाली पेट ,1 गिलास गुनगुना पानी में 1 चम्मच शहद मिलाके पीना है।

रात मुँह धोने के बाद कुछ भारी मत लगाओ। सिर्फ थोड़ा सा एलोवेरा जेल और 11 बजे के बाद फोन बंद कर जल्दी सोने की कोशिश करो।

3 और 4 दिन –  चेहरा को कोमल बनाने वाले दिन

नुस्खा – 1 चम्मच दही और 1 चम्मच बेसन दोनों को मिलाओ, फिर चेहरे पर लगाओ, 2 मिनट हल्के हाथों से गोल-गोल मालिश करो और ठंडे पानी से धो लो।

5 और 6 दिन – पानी वाला जादू

ये सबसे ज़रूरी दिन हैं।

हर 2 घंटे में 1 गिलास पानी पीना है। फोन में अलार्म लगा लो – “ड्रिंक वाटर”

रात को सोने से पहले, गुलाब जल का हल्का स्प्रे करो। पोंछो मत, ऐसे ही सो जाओ।

7 दिन – मिरर टेस्ट

शाम को, बिना किसी फिल्टर के, दिन की रोशनी में एक सेल्फी लो। और पहले दिन वाली फोटो से मिलाकर देखो। आपको खुद फर्क दिखेगा।

मेरी 3 पक्की बातें

1. 10 मिनट वाला नियम: कोई भी चीज़ 10 मिनट से ज़्यादा चेहरे पर मत रखो।

2. कान के पीछे वाला टेस्ट: पहले हमेशा कान के पीछे थोड़ा लगा कर देखो। जलन न हो तभी चेहरे पर लगाओ।

3. रोज़ करने वाला नियम: रोज़ करना है, एक दिन करके छोड़ना नहीं है।

परफेक्ट स्किन किसी की नहीं होती। इंस्टाग्राम वाली परफेक्ट स्किन तो फिल्टर होती है। हमारा लक्ष्य परफेक्ट दिखना नहीं है, स्वस्थ और ताज़ा दिखना है।

तो बोलो, क्या आप मेरी ये 7 दिन की चुनौती लोगे?

नीचे कमेंट में *”READY”* लिख दो। मैं पहले दिन पर आपको याद दिलाऊँगी।

आपकी,

दिव्या 🙂

घर पर नेचुरल ग्लो कैसे पाए
घर पर नेचुरल ग्लो कैसे पाए

Related posts

#Leave A Comment

#Leave A Comment

30598

समाचार पत्रिका के लिए सदस्यता लें

हर नए ब्लॉग का नोटिफ़िकेशन अपने ईमेल पर पाएँ।


    दिव्या दैनिका, एक ऐसी जगह जहाँ रोज़मर्रा के अनुभव सार्थक कहानियों, उपयोगी विचारों और प्रेरणादायक बातचीत में बदल जाते हैं।

    इंस्टाग्राम

    हमसे संपर्क करें