पत्नी की मन की बात कैसे जाने – ये सवाल हर विवाहित पुरुष के मन में आता हैं। अक्सर पत्नियों की ये आदत होती है कि वो चीज़े अपने तक रखती है। किसी को बताती नहीं हैं। ऐसे में पति क्या करें।
पत्नी की मन की बात कैसे जाने । पत्नी और पति वैवाहिक जीवन के दो मुख्य आधार हैं। एक दूसरे को अच्छी तरह समझना और दिल की बात जानना एक अच्छे रिश्तें की निशानी हैं।
आज के इस ब्लॉग के माध्यम से मैं आपको ये बताऊँगी की कैसे जाने पत्नी के मन की बात। तो आइये चलते हैं और इस विषय में विस्तार से जानकारी प्राप्त करते हैं।
पत्नी की मन की बात कैसे जाने – हर विवाहित पुरुष को ये पढ़ना चाहियें 🙂
पत्नी की मन की बात कैसे जाने – ये समस्या हर शादीशुदा पुरुषों की हैं। हर पति को अपने पत्नी के दिल की बात समझना आना चाहियें। इससे आपका रिश्ता मजबूत होता हैं। आये आगे बढ़ते हैं और इस बारे में विस्तार से जानते हैं।
1. पत्नी के साथ बैठकर बात करें |
2. ज्यादा से ज्यादा समय पत्नी के साथ बिताये |
3. पत्नी के विश्वासी बने |
4. पत्नी के दोस्त बनने की कोशिश करें |
5. पत्नी के साथ प्यार से पेश आये |
6. पत्नी के भावनाओं और सोच का सम्मान करें |
7. भूल कर भी पत्नी के साथ गाली- गलौज ना करें |
8. घर के कामों में पत्नी का हाथ जरूर बटाएं |
9. शारीरिक सम्बन्ध बनाने के लिए पत्नी पर दवाब ना डाले |
10. जब पत्नी बीमार हो तो उसका ख्याल रखें |
11. पत्नी को ये भरोसा दिलाएं की आप उनका साथ कभी नहीं छोड़ेंगे |
12. कभी भी पत्नी की तुलना किसी और स्त्री से ना करें |
मैंने ऊपर बनी तालिका में उन जरुरी बिंदुओं को बताया जिनसे आप पत्नी की मन की बात को जान पाएंगे।
पत्नी की मन की बात जानने के लिए पत्नी से बात करें 🙂
पत्नी की मन की बात को जानने के लिए पत्नी से बात करना चाहियें। ये बेहद जरुरी हैं आपके रिश्तें के लिए।
अच्छी हो या बुरी आप अपनी हर बात उनसे शेयर करें।
आप अपनी बात शेयर करेंगे तभी वो भी आपसे सारी बातें शेयर करेंगी।
इस तरह से आप ये जानने की कोशिश कर सकते हैं की पत्नी के मन में क्या हैं।
पत्नी की मन की बात जानने के लिए साथ में समय बिताएं 🙂
पत्नी की मन की बात जानने के लिए ज्यादा से ज्यादा समय साथ में बिताएं।
कभी – कभी फिल्म दिखाए और शॉपिंग भी करवाएं।
पत्नी के साथ कहीं बाहर घूमने जरूर जाएँ।
इससे आपके बीच की दुरी कम होंगी और आपको पत्नी के दिल की बात जानने में काफी आसानी हो जाएगी।
पत्नी की मन की बात पता करने के लिए पत्नी के विश्वासी बने
जी हाँ पत्नी की मन की बात पता करने के लिए पत्नी के विश्वासी जरूर बने।
आप उन्हें ये विश्वास दिलाएं की वो आपसे जो कहेंगी वो आप कभी किसी को नहीं बताएँगे।
जब आपकी पत्नी आप पर भरोसा करेंगी तभी तो वो आप से अपने मन की बात शेयर करेगी।
पत्नी के दोस्त बनने की कोशिश करें 🙂
एक दोस्त के साथ लोग सबकुछ शेयर करते हैं बिना झिझक और संकोच के।
आप भी अपने पत्नी के दोस्त बनने की कोशिश करें।
साथ में कुछ गेम खेलिए , किताबें पढ़िए या टीवी देखिये।
अगर आप अपनी पत्नी के दोस्त बनते हैं तो वो आपसे मन की बात आसानी से कह पायेगी।
पत्नी के साथ प्यार से पेश आये 🙂
पत्नी के साथ गुस्से में चिल्लाकर बात बिल्कुल ना करें। पत्नी के साथ हमेशा प्यार से पेश आये।
कभी कभी अपनी पत्नी को सरप्राइज दे दीजिये।
समय समय पर उनसे अपने प्यार का इजहार जरूर करिए।
उन्हें ये अहसास दिलाएं की आप उनके लिए क्या महसूस करते हैं। आपको उनकी फिक्र हैं वगैरह – वगैरह।
पत्नी के भावनाओं और सोच का सम्मान करें
ये बेहद ही जरुरी हैं। पत्नी के भावनाओं और सोच की इज्जत करें। एक अच्छा पति ये जरूर करता हैं।
ये जानने की कोशिश करिए की किसी मुद्दे को लेकर उनकी क्या राय हैं।
उनके बतायें हुए सुझाव पर अमल करिए।
इससे वो आप पर विश्वास करेंगी। और आपसे अपने मन की सारी बातें शेयर करेंगी।
भूल कर भी पत्नी के साथ गाली – गलौज ना करें
पत्नी के साथ गाली – गलौज करना बिल्कुल ही गलत बात हैं। भूल कर भी गाली गलौज ना करें।
अगर आप गलियां देंगे या हिंसा करेंगे तो पत्नी आपसे डरेगी।
वह कभी भी अपने मन की बात आपसे नहीं करेगी।
आपको पता होना चाहियें की गाली देना भी घरेलू हिंसा के अंतर्गत आता हैं।
घर के कामों में पत्नी का हाथ जरूर बटाएं 🙂
पत्नी के मन की बात जानने के लिए सबसे पहले तो आपको उनके करीब जाना पड़ेगा।
इसके लिए ये बेहद जरुरी हैं की आप घर के कामों में पत्नी का हाथ बटाएं।
भले ही आप ऑफिस से थके मादे क्यों न आये हो।
पर ऐसा करने से आपको अपनी पत्नी को समझने का मौका मिलेगा और पत्नी को भी काफी अच्छा लगेगा।
शारीरिक सम्बन्ध बनाने के लिए पत्नी पर दवाब ना डाले
जी हाँ कभी भी शारीरिक सम्बन्ध बनाने के लिए अपनी पत्नी पर दवाब ना डालें।
पत्नी के दिल की बात जानने के लिए ये बेहद जरुरी हैं की वो आपके साथ रहना में अच्छा महसुस करें।
तभी वो आपके साथ अपने मन की बात बाँट सकेगी।
जब पत्नी बीमार हो तो उसका ख्याल रखें 🙂
जी हाँ ये बेहद जरुरी हैं पत्नी की मन की बात जानने के लिए।
पत्नी बीमार हैं तो उसकी सेवा करें। उसका ख्याल रखें।
अपनी पत्नी के रख रखाव का विशेष ध्यान दे।
समय – समय पर पत्नी से पूछें की उन्हें किस चीज की जरुरत हैं या नहीं ।
पत्नी को ये भरोसा दिलाएं की आप उनका साथ कभी नहीं छोड़ेंगे 🙂
पत्नी की मन की बात जानने के लिए ये बेहद जरुरी हैं।
आप उन्हें ये बतायें की आप किसी भी परिस्थिति में उनका साथ नहीं छोड़ेंगे।
चाहे कुछ भी हो जाये आप कभी पीछे नहीं हटेंगे।
इससे वो जरूर आपसे अपने दिल की बात शेयर करेंगी।
कभी भी पत्नी की तुलना किसी और स्त्री से ना करें 🙂
पत्नी की मन की बात को जानने के लिए कभी भी उनकी तुलना न करें किसी और के साथ।
ना ही उन्हें कभी ताना मारें की वो दूसरी औरतों के तुलना में कमजोर हैं।
उनके किये गए काम की तारीफ करें। उनका हौसला अफजाई करें ।
आप उन्हें ये अहसास दिलाएं की वो जैसी भी आपके लिए बेस्ट हैं।
पत्नी की मन की बात कैसे जाने ये मैंने आपको ऊपर विस्तार से बताया। अब मैं आपको दूसरी जरुरी बातों से अवगत करवाती हूँ।
पति पत्नी के बीच झगड़ें खत्म करने के उपाय – जरूर पढ़े
पति पत्नी के बीच अक्सर झगड़े होते हैं।
पर जब यह झगड़े हद से ज्यादा बढ़ जाये तो परिणाम घातक हो जाते हैं।
आजकल रिश्तों में वो पहली वाली बात नहीं रही।
झगड़े और मनमुटाव होना आम बात सी हो गयी हैं।
वैसे तो पति पत्नी के बीच के झगड़े को खत्म करने के बहुत सारे उपाय हैं।
जैसे की – गुस्से को काबू में रखें , अपने अहंकार को रिश्तें के बीच में ना आने दे , प्यार से पेश आये वगैरह – वगैरह।
वैसे इस विषय पर मैंने एक ब्लॉग लिखा हैं पति पत्नी के बीच झगड़े खत्म करने के उपाय आप चाहे तो पढ़ सकते हैं।
पति पत्नी के बीच प्यार बढ़ाने के उपाय – जाने आप भी 🙂
नई – नई शादी के बंधन में बंधे जोड़ों के लिए शादीशुदा रिश्ता काफी प्यारा होता हैं।
पर जैसे समय बीतता हैं ये रिश्ता फीका पड़ने लगता हैं।
और कुछ ही समय के बाद वो पहले वाला प्यार गायब होता दिखाई देता हैं।
तब शादी शुदा जोड़ें ये सोचने लगते हैं की आखिर पहले वाला प्यार को कैसे बढ़ाये।
वैसे तो बहुत सारे उपाय हैं जिससे आप पति पत्नी के बीच के प्यार को फिर से बढ़ा सकते हो।
जैसे की – एक साथ समय बिताये , एक दूसरे की पसंद का ख्याल रखे , साथी पर विश्वास करें वगैरह – वगैरह।
वैसे मैंने एक ब्लॉग लिखा हैं पति पत्नी के बीच प्यार बढ़ाने के उपाय आप चाहे तो पढ़ सकते हैं।
पति पत्नी के रिश्तें की समस्याओं की वजह – जरूर पढ़े
पति और पत्नी का मनमुटाव हर घर की कहानी हैं।
पर कभी कभी ये मनमुटाव इतने बढ़ जाते हैं जिससे वैवाहिक जीवन बर्बाद होने लगता हैं।
वैसे तो पति पत्नी का रिश्ता प्यार और विश्वास पर टिका होता हैं।
पर कभी कभी इस रिश्तें में समस्याओं का दीमक लग जाता हैं।
वैसे तो इस समस्या के होने के बहुत सारे कारण हैं जैसे की – आपसी दुरी , अहंकार , बातचीत की कमी वगैरह।
वैसे मैंने इस विषय पर एक ब्लॉग लिखा हैं पति पत्नी के रिश्तें की समस्यायों आप चाहे तो पढ़ सकते हैं।
आज मैंने आप सभी को इस ब्लॉग में पत्नी की मन की बात कैसे जाने वो बताया और उससे जुड़े कुछ और पहलुओं से भी अवगत करवाया।
अगर फिर भी आपके मन में कोई सवाल हैं तो कमेंट में जरूर बतायें में जरूर जवाब दूंगी। आशा करती हूँ की आपको मेरा यह ब्लॉग पसंद आया हो तो फिर मिलते हैं नए ब्लॉग पर।

नमस्ते। मेरा नाम दिव्या अरविंद पटेल है। मैं दिव्या दैनिका की संस्थापिका और मुख्य सम्पादिका हूँ। मेरा ब्लॉग मानवीय रिश्तों, विवाहित ज़िन्दगी और लोगो की अंदरूनी पहचान को उभारने के लिए समर्पित है । दिव्या दैनिका के हर लेख के पीछे मेरी खुद की ज़िन्दगी का अनुभव छुपा है।