मिया – बीवी का मनमुटाव हर घर की कहानी है पर क्या आप जानते हैं की ये ऐसा होता क्यों हैं तो आज का ब्लॉग पति पत्नी के रिश्ते की समस्याओं पर आधारित है।
पति-पत्नी के रिश्तों की नींव प्यार और विश्वास पर टिकी होती है लेकिन कभी कुछ ऐसे हालात भी आ जाते है जिससे विवाहित ज़िंदगी में उथल पुथल मच जाती है।
अपने ब्लॉग के माध्यम से मैं ये प्रयास करुँगी की आप इन समस्याओं के बारे में जान सके। चलिए जानते है पति पत्नी के रिश्ते की समस्याओं का कारण और उपाय ।
पति पत्नी के रिश्ते की समस्याओं को कैसे सुलझाए – आइये जानते हैं 🙂
आज के इस ब्लॉग में हम जानेंगे की किस कारण पति और पत्नी के रिश्ते में दूरिया आनी लगती हैं।
तो निचे बनी तालिका के माध्यम से डालते हैं उन कारणों पर नजर।
1. आपसी दुरी बढ़ जाने के कारण पति और पत्नी के बीच समस्याएं होती हैं |
2. विश्वास की कमी के कारण पति पत्नी में समस्याएं होती हैं |
3. शारीरिक सम्बन्धों में असमर्था के कारण पति पत्नी के बीच समस्याएं होती हैं |
4. आर्थिक स्थिति के कारण समस्याएं पैदा होती हैं |
5. अहंकार के कारण पति पत्नी के बीच समस्याएं पैदा होती हैं |
6. गैर पुरुष और स्त्री के साथ नजायज सबंधो के कारण पति पत्नी में दुरी आना |
7.परिवार या रिश्तेदारों को लेकर पति पत्नी के बीच समस्याएं होती हैं |
8.पति पत्नी के बिच समस्या का कारण बातचीत की कमी होना |
9.पति और पत्नी के बिच समस्या होने का कारण एक दूसरे में रूचि कम होना |
10.समझदारी की कमी के कारण पति पत्नी में समस्या होती हैं |
मैंने ऊपर पति पत्नी के रिश्ते की समस्याओं के कारण बताया, अब जरा विस्तार से इन बिंदुओं पर चर्चा करते हैं।
1.आपसी दुरी बढ़ जाने के कारण पति और पत्नी के बीच समस्याएं होती हैं
अगर पति पत्नी के बीच आपसी दूर बढ़ जाये तब उनके रिश्ते में कड़वाहट होनी शुरू हो जाती हैं।
ऐसे में पति पत्नी एक दूसरे की हर बात के विरोध करते हैं। जिसके कारण समस्याएं होने लगती हैं।
2.विश्वास की कमी के कारण पति पत्नी के बीच समस्याएं होती हैं
हर रिश्ता विश्वास की नीव पर टिका होता हैं। पति पत्नी जब एक दूसरे पर भरोसा करना छोड़ दे तब रिश्ते में कड़वाहट आनी शुरू हो जाती हैं।
रिश्ते के मजबूत बनाने के लिए एक दूसरे पे विश्वास होना जरुरी हैं।
3.शारीरिक सम्बन्धों में असमर्थता के कारण पति पत्नी के बीच समस्याएं होती हैं
कई बार ऐसा होता हैं की सेक्स संबंधी कारणों के कारण दम्पति के दरम्यान समस्याएं होती हैं।
सेक्स पति-पत्नी को एकदूसरे के करीब लाता है ।
ऐसे में अगर साथी को सेक्स में रूचि नहीं हैं तो उनके बीच झगड़े शुरू हो जाते हैं।
4.आर्थिक स्थिति के कारण पति पत्नी के दरम्यान समस्याएं पैदा होती हैं
मिया बीवी के रिश्ते बिगडने की सबसे बड़ी वजह पैसा होता है।
किसी वजह से पति अपनी पत्नी के मांग को पूरी नहीं कर पाता हैं तो , ऐसे में दोनों के बीच तनातनी शुरू हो जाती हैं।
5.अहंकार के कारण पति पत्नी के बीच समस्याएं पैदा होती हैं
पति-पत्नी के रिश्ते की सबसे बड़ी समस्या अहंकार है। इस अहंकार के कारण शादी टूटने के कगार पर पहुंच जाते हैं ।
पति-पत्नी जब अपनी लाइफ में सफल हों तो कोई भी एकदूसरे के सामने झुकना पसंद नहीं करता।
ऐसे में रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चल पाता और टूट जाता हैं।
6.गैर पुरुष और स्त्री के साथ नजायज सबंधो के कारण पति पत्नी में दुरी आना
पति पत्नी के रिश्तें की समस्या का एक मुख्य कारण नाजायज सम्बन्ध भी हैं।
अगर दोनों में से किसी एक का भी पराये औरत या पुरुष से गलत सम्बन्ध हो तो रिश्ते में दरार आ जाती हैं।
7.परिवार या रिश्तेदारों को लेकर पति पत्नी में समस्याएं होती हैं
अक्सर देखा गया हैं की पति पत्नी के झगड़े की वजह परिवार या रिश्तेदार होते हैं।
परिवार के लोगों के बीच अगर अच्छा तालमेल न हो तो शादीशुदा जिन्दगी में खटास आ जाती है।
देखा जाए तो यह समस्या ज्यादातर पत्नियों के साथ होती है।
8.पति पत्नी के बीच समस्या का कारण बातचीत की कमी होना
बातचीत की कमी मिया बीवी के बीच होने वाले झगड़े की सबसे बड़ी समस्या है।
दोनों के बीच में अगर बातचीत न हो तो गलतफहमी पैदा होती हैं और रिश्ते में दूरी आनी शुरू हो जाती है।
9.पति और पत्नी के बीच समस्या होने का कारण एक दूसरे में रूचि कम होना
अक्सर देखा गया है कि शादी के कुछ साल बाद ही पति-पत्नी के बीच का प्यार खत्म हो जाता है।
दोनों में एकदूसरे के लिए रूचि खत्म हो जाती है। छोटी-छोटी बातों को लेकर झगड़े होने लगते हैं।
जिससे रिश्ता टूटने की कगार पर आ जाता हैं।
10.समझदारी की कमी के कारण पति पत्नी के बीच समस्या होती हैं
पति पत्नी दोनों में अगर समझदारी न हो तो रिश्ता बिखर जाता हैं। अगर दो लोग एक दूसरे को समझेंगे नहीं तो कैसे रिश्ता चलेगा।
अक्सर दम्पति के बीच समझदारी की कमी के कारण रिश्ते में समस्याएं आने लगती हैं।
दोस्तों मैंने आपको ऊपर पति पत्नी के रिश्तें की समस्याएं होने के क्या कारण हैं वो बताये अब मैं दूसरी जरुरी बातों से भी आपको अवगत कराती हूँ।
पति पत्नी के रिश्ते की समस्याएं – ससुराल वाले की भूमिका
पति पत्नी के रिश्तें की समस्याएं में ससुराल वाले की अहम भूमिका होती हैं ?
चाहे लड़की के घरवाले हो या लड़के के घरवाले इन्हे जरुरत से ज्यादा बेटे बहु या बेटी दामाद के जिंदगी में ताक – झांक नहीं करना चाहियें |
वैसे तो देखा जाए लड़के के माँ बाप जरुरत से ज्यादा बेटे बहु की ज़िंदगी में ताक – झांक करते हैं।
ज्यादतर ससुराल वाले बहु पर अपनी पसंद थोपते हैं वो चाहते हैं की उनकी सोच से बहु चले।
ससुराल वालों के इन्ही रोक टोक वाली आदत से अक्सर पति पत्नी के बिच झगड़ा होता हैं।
वैसे मैंने क्या ससुराल वाले बहु को प्रतारित कर सकते हैं ब्लॉग लिखा हैं आप चाहे तो पढ़ सकते हैं।
पति पत्नी के रिश्ते की समस्या – मेरे अनुभव
ऐसा कोई रिश्ता नहीं हैं जहाँ मनमुटाव नहीं होता हैं। पति पत्नी का रिश्ता भी कुछ ऐसा ही हैं। पत्नी के रिश्ते की समस्याओं कई कारण से होती हैं।
मेरे और मेरे पति के बिच भी कभी ऐसे मनमुटाव होते थे।
शादी के कुछ साल बाद हमारे बिच झगड़े होने शुरू हो गए थे जो बिना मुद्दे के होते थे।
वैसे तो हम दोनों की गलती होती थी पर मैंने कभी खुद की गलतियों पर गौर ही नहीं किया।
रोज के चिक चिक से तंग हम दोनों ने ये फैसला किया की साथ बात करके झगड़े की वजह पता करे |
ऐसे में बड़े ही रोचक बातें सामने आयी। झगड़े की कोई ठोस वजह नहीं थी।
बस छोटी – छोटी बातें और रिश्तेदारों के ताक झांक से बेवजह के झगड़े होते थे।
हमने मिलके बातें सुलझायी और जिसके कारण आज हम एक अच्छी शादी में हैं।
तो आप भी एक मौका अपने रिश्ते को दे और समस्याओं की वजह जानने की कोशिश जरूर करे।
एक आदर्श पति के गुण 🙂
एक आदर्श पति वो होता हैं जो अपनी पत्नी से बहुत प्यार और उसकी इज्जत करें।
पत्नी के बिना बोले ही वो दिल की बात समझ जाये की पत्नी को क्या चाहियें ।
एक अच्छा पति वो होता हैं जो ऐसा कुछ ना करें जिससे उसका दाम्प्तय जीवन बर्बाद हो ।
वैसे तो ऐसे बहुत सारे गुण हैं जो एक अच्छे पति में होते हैं ।
आप जानना चाहते हैं वो सारे गुण तो आप मेरा ब्लॉग पढ़ सकते हैं जिसमे आदर्श पति के गुण क्या हैं बताया गया हैं।
एक आदर्श पत्नी के गुण 🙂
एक आदर्श पत्नी वो होती हैं जो अपने पति से बहुत प्यार एवं पति की इज्जत करें।
पति के बिना बोले ही वो उसकी हर बात समझ जाये की पति को क्या चाहियें ।
एक अच्छा बीवी वो होती हैं जो ऐसा कुछ नहीं करती हैं जिससे उसके पति को बुरा लगे ।
वैसे तो ऐसे बहुत सारे गुण हैं जो एक अच्छी पत्नी में होता हैं।
आप जानना चाहते हैं वो सारे गुण तो आप मेरा ब्लॉग पढ़ सकते हैं जिसमे आदर्श पत्नी के गुण क्या हैं बताया गया हैं।
बिगड़े हुए पति को कैसे सुधारे 🙂
पति अगर बिगड़ा हुआ हो तो परिवार टूट जाता हैं। पति अगर गलत रास्ते पर चला जाये तो, पारिवारिक जीवन तहस – नहस हो जाता हैं।
बिगड़े हुए पति को कैसे सुधारे ये दुनिया की हर पत्नी की समस्या हैं।
इस समस्या के कारण ना जाने कितने परिवार टूटने के कगार पर हैं और ना जाने कितने ही टूट गए हैं।
वैसे तो बिगड़े हुए पति को सुधारने के बहुत उपाय हैं जैसे की रोमांस करे , झगड़ा करने से बचे वगैरह।
अगर आप विस्तार से जानना चाहती हैं तो मेरा ब्लॉग बिगड़े हुए पति को कैसे सुधारे पढ़ सकती हैं।
आज मैंने आप सभी को इस ब्लॉग में पति पत्नी के रिश्ते की समस्याओं के क्या कारण हैं वो बताया और उससे जुड़े कुछ और पहलुओं से भी अवगत करवाया । अगर फिर भी आपके मन में कोई सवाल हैं तो कमेंट में जरूर बतायें मैं जरूर जवाब दूंगी । आशा करती हूँ की आपको मेरा ब्लॉग पसंद आया हो तो फिर मिलते हैं नए ब्लॉग पर ।

नमस्ते। मेरा नाम दिव्या अरविंद पटेल है। मैं दिव्या दैनिका की संस्थापिका और मुख्य सम्पादिका हूँ। मेरा ब्लॉग मानवीय रिश्तों, विवाहित ज़िन्दगी और लोगो की अंदरूनी पहचान को उभारने के लिए समर्पित है । दिव्या दैनिका के हर लेख के पीछे मेरी खुद की ज़िन्दगी का अनुभव छुपा है।